Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, एक युवक की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन यात्री घायल हो गए।

बारिश का कहर-

जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल चल रहे यात्रियों पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए, दुर्घटना में राजस्थान बांसवाड़ा निवासी जयंती लाल खेतरा (50) की मृत्यु हो गई। जबकि मयूरी (30) पत्नी धर्मेंद्र, अहमदाबाद गुजरात, अवन सिंह(59)पुत्र मीर सिंह निवासी सुरहती, हरियाणा तथा विकास (20) पुत्र वीरचंद्र नेपाल घायल हो गए। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया।

Exit mobile version