Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से पॉलीथिन पूरी तरह प्रतिबंधित, इस्तेमाल करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज से प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत होने जा रही है।इस दौरान लोगों को जागरूक कर प्लास्टिक का सामान न बेचने की अपील की जाएगी।

पाॅलीथिन बैन-

पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके सिंगल यूज प्लास्टिक आज से पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। केंद्र सरकार ने 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक, पीवीसी बैनर, स्टीकर, 75 माइक्रोन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल, पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिसमें 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक जिसमें चाकू, बैनर, प्लेट, कप, आइसक्रीम की डंडियां, स्ट्रा, ट्रे, सजावटी सामान, निमंत्रण कार्ड आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

नियमों का उल्लघंन करने वालो पर होगी कार्रवाई-

इसके निर्माण, उपयोग, बिक्री और भंडारण प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियम का उल्लंघन करने वाले को दंड भुगतना होगा। सिगल यूज प्लास्टिक बेचने और भंडारण करने वाले दुकानों को सील किया जाएगा।

Exit mobile version