Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आज से दो‌ दिवसीय भव्य लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन, जानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शहर में आज और 3 जुलाई को भव्य लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन-

इस लिटरेचर फेस्टिवल में देश भर से 40 से अधिक लेखक, कथाकार, उपन्यासकार प्रतिभाग करेंगे।इस लिटरेचर फेस्टिवल में कई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया नई पीढ़ी को साहित्य और कला के क्षेत्र में उत्साहित करने के उद्देश्य हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें पद्मश्री डॉक्टर यशोधर मठपाल भी इस लिटरेचर फेस्टिवल में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी यहां अपनी मौजूद रहेंगी।

Exit mobile version