Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पेड़ से टकराई कार, एक युवक की मौत, एक घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जो सबसे बड़ा चिंता का विषय है।

पेड़ से टकराई कार-

वहीं देहरादून के सेलाकुई में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि बीते दिन पुलिस को सूचना मिली की एक कार वाहन संख्या UK07BW-9861 सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में दो लोग घायल हालत में मिले। घायलों की पहचान 23 वर्षीय प्रत्यूष बिष्ट पुत्र प्रदीप बिष्ट निवासी झाझरा और 22 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सुद्धोवाला के रूप में हुई। पुलिस दोनों घायलों को 108 की मदद से अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान प्रत्यूष बिष्ट की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version