Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में समाई कार, दो‌ की मौत, एक महिला पुलिसकर्मी लापता

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां बदरीनाथ हाईवे पर रडांग बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई।

कार में तीन लोग थे सवार-

बताया जा रहा है कि दुर्घटना देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुई है। दुर्घटना का शिकार हुई कार में बदरीनाथ में तैनात महिला पुलिसकर्मी व उनके परिजनों समेत कुल 3 लोग सवार थे।

दो‌ की मौत, एक लापता-

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ से जोशीमठ की ओर आ रही एक कार रडांग बैंड के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।‌ कार में तीन लोग सवार थे। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी लापता बताई जा रही है। पुलिस व‌ एसडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

Exit mobile version