Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को तीन महीनों तक नहीं मिलेगी छुट्टी, यह है ‌वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है

मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश-

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद अगले तीन महीने तक अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। उत्तराखंड में 4 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। बारिश के अलर्ट के चलते यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Exit mobile version