Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जिसमें यह खबर सामने आ रही है कि 11 जुलाई को‌ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आएंगी।

जानें-

बताया जा रहा है कि इस दौरान वह सांसदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार तक फाइनल हो जाएगा।

Exit mobile version