उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन परीक्षा सत्र के तहत होने वाली परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है।
परीक्षा तिथि में बदलाव-
यह परीक्षा पहले 25 जुलाई से प्रस्तावित थी, जो अब बदल दी गई है। यह परीक्षाएं अब एक अगस्त से शुरू होंगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डा. सोमेश कुमार ने बताया कि परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uou.ac.in पर जारी किया जाएगा।