उत्तराखंड: बारात के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, दहेज की मांग पूरी न‌ होने पर दुल्हें वालों ने तोड़ा रिश्ता

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। आज‌ भी हमारे देश में दहेज जैसी कुप्रथा चलाई जा रही है। जिसमें इसका शिकार बेटियों को बनना पड़ता है।

जानें पूरा मामला-

एक ऐसा ही मामला रामनगर से सामने आया है। यहां युवती की शादी यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले मोईन से तय हुई थी। बुधवार 6 जुलाई को बारात आनी थी। दुल्हन भी संज सवरकर दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन सुबह 10 बजे तक पहुंचने वाली बारात दोपहर 12 बजे तक भी नहीं पहुंची। शाम तक दुल्हन पक्ष के लोग इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों ने फोन तक नहीं उठाया। अब दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने, शादी के नाम धोखा देने और समाज में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए दुल्हे वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

मुकदमा दर्ज-

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।