Site icon Khabribox

पिथौरागढ़ और नैनीताल में आज बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र व 12वीं तक के स्कूल, जानें वजह

उत्तराखंड में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसको लेकर सभी जिलों में प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के चलते भारी बारिश की आशंका को देखते हुए डीएम नैनीताल व पिथौरागढ़ ने आज नौ जुलाई को 12वीं तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

भारी बारिश का अलर्ट-

इसके अलावा कर्मचारी व शिक्षक स्कूल व कार्यालयों में मौजूद रहेंगे।‌ आज जिले में 12वीं तक के सभी शासकीय, अद्र्धशासकीय व निजी विद्यालयों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखा गया है। नैनीताल में डीएम धीराज गर्ब्याल ने अफसरों को अलर्ट रहने व राहत-बचाव के इंतजाम तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा है कि मौसम विभाग द्वारा शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Exit mobile version