Site icon Khabribox

देहरादून: फ्लैट दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त डीईटीसी से 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहा देहरादून स्थित रियल इस्टेट में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार करनाल में सेक्टर-13 निवासी सेवानिवृत्त डीईटीसी मदनलाल अरोड़ा ने बताया कि कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत मिलीभगत करके उनके साथ धोखा किया है। आरोपियों में मूलरूप से करनाल सेक्टर-13 निवासी सुशील कुमार, कुरुक्षेत्र के मोहन नगर निवासी गुलशन कुमार चावला और करनाल सेक्टर-8 स्थित एलपीएल होम्स ग्रुप्स आफ कंपनीज के संचालक शामिल हैं। इन लोगों ने फ्लैट में निवेश करने की बात कही। साथ ही परिजनों के नाम पर बुकिंग का झांसा देकर लाखों रुपये की रसीद थमा दी। इसके बाद परिवार के पांच सदस्यों में से किसी के नाम से फ्लैट नहीं निकलने की बात कही। जब आरोपियों से रकम वापस मांगी तो दो फ्लैट अलाट कराने का झांसा देकर और रकम हड़प ली। आरोप है कि 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी की गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस-

इस मामले में सेवानिवृत्त डीईटीसी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिसके बाद शिकायत के आधार पर सेक्टर 32-33 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version