Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दो‌ अलग अलग सड़क हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत हुई है।

शिक्षक की सड़क हादसे में मौत-

जानकारी के अनुसार वैशाली कॉलोनी काशीपुर निवासी महावीर सिंह (58)पुत्र वीर सहाय नैनीताल जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज बनद में इकोनॉमिक्स के लेक्चरर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की देर शाम वह मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। तभी सुल्तानपुर पट्टी में जीजीआईसी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इलाज के लिए उन्हें एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बाइक सवार को मारी टक्कर-

वही ग्राम लालपुर बक्सौरा थाना कुंडा निवासी जितेंद्र सिंह (36) वर्ष पुत्र तोलाराम शनिवार की देर रात अपने भांजे दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल पीरुमदारा जा रहा था। इसी दौरान रामनगर रोड पर केला मोड़ के पास वैगनआर (यूपी.14 बी सी.1684) के चालक ने तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उनका भांजा हादसे में बाल बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अभी दोनों ही मामलों में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

Exit mobile version