Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां उफनती नदी में गिरा मैक्स वाहन, 04 लोग घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अलग अलग जिलों में बारिश का कहर‌ बरप रहा है। लगातार और भारी बारिश से नदियां उफान पर है। वहीं ऐसे में खतरा बढ़ गया है।

उफनती नदी में गिरा वाहन-

लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होने से करीब 25 मीटर नीचे उफनती नदी में जा गिरा। हादसे में दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान विनोद (21) पुत्र मनोज, पूजा (19) पत्नी विनोद, गोपाल (28) पुत्र गमबहादुर तथा मुस्कान (16) पुत्री अस्त बहादुर के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह वाहन कोटद्वार से ऐता गांव की ओर जा रहा था।

Exit mobile version