Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज देहरादून दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देहरादून दौरे पर हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम-

जिसे लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगी। जहां से वे सड़क मार्ग से होते हुए देहरादून कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचेंगी। जहां वे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इस दौरान मुर्मू मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सेफ हाउस में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मुलाकात करेंगी। संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

Exit mobile version