Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक युवक ने पुलिस को दी अपनी झूठे अपहरण की सूचना, टीम बनाकर ढूंढ़ती रही पुलिस, पता चलने पर‌ लगाई क्लास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रूद्रपुर में एक युवक ने पुलिस को अपने झूठे अपहरण की सूचना दे दी। जिस पर पुलिस टीम बनाकर युवक की तलाश में जुट गई।

पुलिस एक्ट में चालान कर लिया जुर्माना-

जानकारी के अनुसार यूएसनगर के रुद्रपुर में एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि उसने 112 पर अपने अपहरण की गलत सूचना दी थी। पुलिस को गलत सूचना देने वाला आकाश कुमार उर्फ दीपक मूलरूप से दल्की गांव, रामपुर उत्तर प्रदेश और हाल में रुद्रपुर में रहता है। वहीं सच्चाई पता लगने पर सिडकुल पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम में झूठी सूचना देने वाले आकाश कुमार उर्फ दीपक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है और भविष्य में इस तरह की गलती ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया है।

Exit mobile version