Site icon Khabribox

मौलेखाल: अनियंत्रित होकर धनगढ़ी नाले‌‌ में बही शिक्षकों की कार, लोगों ने बचाया

मौलेखाल से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में नाले और नदियां उफान पर है। वहीं यहां मंगलवार को स्कूल जा रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं की कार सुबह धनगढ़ी नाले में बह गई।

नाले‌ में बही कार-

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नेशनल हाईवे 309 (रामनगर-मोहान मार्ग) पर धनगढ़ी नाला मंगलवार सुबह सात बजे उफान पर आ गया। इसी दौरान मारुति कार यूके-19-ए-3215 में सवार सुरेश चंद्र जोशी निवासी दुर्गापुरी रामनगर, देवकी रावत निवासी कोटद्वार रोड रामनगर, विमला शर्मा निवासी टेड़ा रोड रामनगर और आयुषी ग्रोवर निवासी गिरिताल (काशीपुर) कार सहित बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, कार काफी दूर तक बहती चली गई।

Exit mobile version