Site icon Khabribox

नैनीताल: भैंस से टकराई ‌बाइक, सामाजिक कार्यकर्ता की मौत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विजयपुर धमोला के पास बाइक सवार अधेड़ सड़क में भैंस से टकरा गया। जिसमें वह घायल हो गया।

भैंस से टकराने ‌से हुआ हादसा-

जानकारी के अनुसार कमोला निवासी जगत सिंह कोरंगा (52) सोमवार रात करीब आठ बजे घर से बैलपड़ाव की ओर जा रहे थे। जगत सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। विजयपुर धमोला के पास अचानक सड़क के बीचोबीच भैंस आ गई और जगत सिंह की बाइक भैंस से टकरा गई। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों ने ‌उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version