March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: पहाड़ की सविता कंसवाल ने एवरेस्ट चोटी का किया सफल‌ आरोहण, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरकाशी‌ की बेटी ने अपने मजबूत हौसलों से पूरे‌ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

माउंट ल्होत्से पर तिंरगा लहराने वाली भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही बनी-

उत्तरकाशी के लौंथरू गांव की रहने वाली 24 साल की सविता कंसवाल ने 12 मई की सुबह नौ बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8848.86) मीटर का सफल आरोहण किया है। उनके अभियान की सफलता की जानकारी प्रसिद्ध शेरफा बाबू ने इंटरनेट पर साझा की है। सविता के अभियान के लिए क्राउड फंडिंग की गई थी। जिसमें साम्राज्य ग्लोबल कंपनी, टीएचडीसी, ओमेक्स फाउंडेशन और एलारा कैपिटल जैसे कई संस्थानों ने मदद की। सविता पिछले साल एवरेस्ट मैसिक अभियान के तहत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516) का सफल आरोहण कर चुकी हैं। माउंट ल्होत्से पर तिंरगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही हैं।