Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अल्मोड़ा को आ रही बाइक से महिला पुलिसकर्मी की कार टकराई, एक युवक की मौत, एक घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रूद्रपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है।

सड़क हादसे में एक युवक की मौत-

जानकारी के अनुसार गांव नौगवां थाना शहजादपुर जिला रामपुर निवासी सगे भाई साजिद अली (19) और वाजिद अली (22) बुधवार सुबह बाइक से पहाड़ में कबाड़ की फेरी लगाने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे टांडा जंगल के नजदीक सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत दूूर जा गिरे। जिस पर‌ सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां ‌अस्पताल में डॉक्टरों ने साजिद को मृत घोषित कर दिया। घायल वाजिद को चिकित्सकों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं ‌एसपी सिटी का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version