Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शरीर में मिले‌‌ जख्म के निशान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां टिहरी गढ़वाल के घनसाली से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव-

जानकारी के अनुसार तहसील बालगंगा के पट्टी केमर स्थित मयकोट गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान रजनी देवी पत्नी हेमंत लाल (28 वर्ष), निवासी मयकोट के रूप में हुई है। जिसमें यह बात सामने आई है कि महिला 10 जुलाई से घर से लापता थी। इस संबंध में मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले पहले से उनकी बेटी को परेशान करते‌ थे।इस मामले में महिला के परिजनों ने सुसरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं महिला के सिर‌ से खून निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version