Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां हादसे में नगर पालिका के पूर्व सभासद की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां किच्छा में नगर पालिका के पूर्व सभासद अशोक कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

पूर्व सभासद का निधन-

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर जाने को स्कूटी से निकले। इस बीच बरेली की ओर से आई एक मालगाड़ी की चपेट में अशोक आ गए। आनन फानन उन्हें सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. सुरेश अग्रवाल के पहले कार्यकाल में रेलवे कॉलोनी के वार्ड सभासद रहे अशोक कुमार अपने पुत्र विक्की के साथ सीएचसी के सामने फोटो स्टेट की दुकान चलाते थे। उनके‌ निधन पर‌ लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Exit mobile version