Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अचानक गंगा नदी में डूबने लगा युवक, जान की परवाह किए बिना पुलिस के दो जवानों ने बचाई जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रावतपुर भवन, कांगड़ा घाट के पास गंगा नदी में एक युवक अचानक डूबने लगा।

नदी में डूब रहे युवक को दो पुलिस जवानों ने बचाया-

नदी में युवक को डूबता देख हेड कांस्टेबल अतुल सिंह और सनी कुमार (जल पुलिस) ने नदी में छलांग लगा दी और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।‌ बताया जा रहा है कि यह युवक सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है।

डीजीपी ने साहस को सराहा-

जिस पर जवानों की बहादुरी पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, ‘साहस का अद्भुत प्रदर्शन। इस बहादुरी के कार्य से किसी को दोबारा जिंदगी मिली। बहुत शाबाशी अतुल सिंह और सनी कुमार।’

Exit mobile version