Site icon Khabribox

नैनीताल: बाघ के बढ़ रहे हमलें, गुस्साएं लोगों ने जाम किया हाईवे, की यह मांग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बाघ के हमले‌ बढ़ने से लोग दहशत में हैं। इसके चलते बाघ के हमले‌ की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह नेशनल हाइवे जाम कर दिया।

सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग-

ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार इस क्षेत्र में बाघों का मूवमेंट है और कई बार वनकर्मियों को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जिससे वाहनों की आवाजाही पर लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान पूर्व सीएम भी ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठ गए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

बाघ ने चलती बाइक पर हमला कर युवक को‌ बनाया निवाला-

दरअसल शनिवार रात अमरोहा निवासी अफसरुल अपने दोस्त अनस के साथ नैनीताल, अल्मोड़ा घूमने के बाद बाइक से अमरोहा की ओर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर मोहान इंटर कॉलेज के पास बाघ ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे अफसरुल को बाघ घसीटकर कोसी रेंज के घने जंगल में ले गया था। घटना का पता चलते ही वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। वहीं रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान बाघ के हमले के शिकार युवक के दो अधखाए हाथ बरामद हो गए।‌ टीम को शेष भाग का पता नहीं चला है।

Exit mobile version