Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: स्वास्थ्य परेशानियों की वजह से 39 तीर्थयात्रियों की मौत, इन लोगों को यात्रा न करने की सलाह, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं। जिसमें अब तक चारधामों की यात्रा पर जाने वाले 39 तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य कारणों से मौत हो चुकी है।

इन तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह-

इस संबंध में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। जिसमें मृत्यु का कारण उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी समस्याएं और पर्वतीय बीमारी रही हैं। ऐसे में चिकित्सकीय रूप से अयोग्य तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है।

Exit mobile version