Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक छात्रा‌ ने शिक्षिका को लिखा ऐसा लेटर, कि भविष्य पर पड़ सकता है असर, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरकाशी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दसवीं की छात्रा ने अपनी शिक्षिका को‌ एक ऐसा लेटर लिखा है कि इसका असर उसके भविष्य पर पड़ सकता है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार छात्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला में दसवीं में पढ़ती है। छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 4 महीने पहले स्कूल में ही पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने इस छात्रा के परिवार की मदद की। इसके चलते छात्रा का अध्यापिका के घर आना-जाना भी था। जिसमें यह बात सामने आ रही है कि मई में छात्रा ने स्वयं एक काल्पनिक युवक के नाम से पत्र लिखा और शिक्षिका के कमरे में फेंक दिया। इस पत्र में शिक्षिका को लेकर अश्लील बातें लिखी गई थीं। जिस पर विद्यालय प्रशासन ने छात्रा से पत्र देने वाले युवक के बारे में पूछताछ की थी, लेकिन छात्रा ने कुछ नहीं बताया। वहीं इसकी शिकायत ‌अध्यापिका ने पुलिस में कर दी। तब पुलिस ने छात्रा के अभिभावकों को बुलाया और भविष्य खराब न हो, इसके लिए समझौता कर मामले को रफा-दफा किया। लेकिन फिर पांच दिन पहले छात्रा ने काल्पनिक युवक के नाम से पत्र लिखा और अध्यापिका के दरवाजे से कमरे में डाल दिया। इस बार छात्रा पकड़ी गई। जिसके बाद शिक्षिका ने इस मामले को विद्यालय प्रबंधन समिति में उठाया है। साथ ही छात्रा के विरुद्ध थाना पुरोला में तहरीर भी दी है।

छात्रा के भविष्य पर असर-

जिसके बाद इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रा ने शिक्षिका की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं उसने अपनी इस गलती को दोबारा दोहराया है। स्कूल प्रबंधन इस मामले में छात्रा और उसकी बहन के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। जिससे छात्रा ने खुद के भविष्य पर‌‌ असर‌‌ डाला है।

Exit mobile version