Site icon Khabribox

हल्द्वानी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की हुई पुष्टि, डीएम ने दिए यह आदेश

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी क्षेत्र के सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में ‌यह मामले बढ़ते जा रहे हैं।

डीएम के आदेश-

वहीं सुअर में इस वायरस की पुष्टि के बाद डीएम धीराज गर्ब्याल ने हल्द्वानी क्षेत्र में दो जगह एक किलोमीटर की परिधि में सूअर के मीट को पूर्ण प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा दूसरे जिलों से सूअर के आवागमन पर भी रोक लगा दी है। साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र को दो जोन में बांटते हुए पशुपालन विभाग को इन क्षेत्रों में सूअरों को मारकर गड्ढे में गाढ़ने और निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version