Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहाँ के सोमांश डंगवाल बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ आएंगे नजर, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रामनगर के सोमांश डंगवाल को बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला है।

रामनगर का नाम रोशन कर रहा सोमांश-

सोमांश डंगवाल बिग बी के साथ एक साथ टीवी चैनल पर अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। जी हां सोमांश को अभिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इससे पहले सोमांश ने कलर्स टीवी पर आने वाले शो डांस दीवाने के जरिए अपनी पहचान बनाई है। इसके बाद सोमांश को कई छोटे विज्ञापन, एल्बम और शॉर्ट मूवी में काम करने का मौका मिला। इसके अलावा सोमांश को अन्य प्रोजेक्ट मिले हैं।

Exit mobile version