Site icon Khabribox

नैनीताल: डीएम का छुट्टी का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल, एसएसपी को दिए जांच के आदेश

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल के नाम से 29 जुलाई 2022 को सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक छुट्टी का आदेश वायरल कर दिया गया।

फर्जी छुट्टी का आदेश जारी-

इस वायरल आदेश में जनपद के सभी इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी बरसात के चलते 29 जुलाई को अवकाश रहने की सूचना थी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डीएम ने दिए जांच के आदेश-

इस संबंध में जिलाधिकारी धीरज गैब्रियल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूली व आंगनवाड़ी अवकाश को लेकर किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है।
जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गई है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए साइबर सेल से जांच कराई जाए।

Exit mobile version