Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विद्युत चोरी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने मुंडेश्वरी क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हरि नगर ढकिया नंबर 1 में बिट्टू पुत्र सुरेश सिंह, जॉनी पुत्र बेदराम, सुनील कुमार पुत्र झंवर सिंह, सत्येंद्र पुत्र तुल्लन सिंह, समर पाल पुत्र तेज राम सिंह के घरों में विद्युत चोरी पकड़ ली। जिसके बाद टीम ने तार व मीटर जब्त कर लिया।

मुकदमा दर्ज-

जिस पर विद्युत चोरी के आरोप में एसडीओ ने 5 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version