नैनीताल के भवाली मार्ग पर भारी भूस्खलन की खबर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश अपने साथ कहर बरपा रही है। जिससे मानव जीवन प्रभावित हुआ है।
भूस्खलन से खाई में तब्दील हुई सड़क-
भवाली रोड पर भारी और लगातार बारिश से भूस्खलन हुआ है। जिससे पूरी सड़क खाई में तब्दील हो गई है। जिससे भवाली रोड कई महीनों के लिए लगभग बंद हो जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं भवाली रोडप्वाइंट के पास रोड पूरी खत्म हो चुकी है। यह बहुत भारी भूस्खलन अभी थोड़ी देर पहले हुआ है।
देखिए विडियो-
