Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: बारिश का कहर: भारी बारिश से गिरी दो‌ मंजिला इमारत

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भूस्खलन से ढही इमारत-

वहीं भारी बारिश की वजह से पिथौरागढ़ में दो मंजिला इमारत गिर गई। यह हादसा धारचूला में हुआ जहां देखते-देखते इमारत ढह गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे से करीब एक घंटे पहले इसे खाली करा लिया गया था। जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Exit mobile version