Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोलंबिया में होने वाली अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मानसी नेगी का चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली मानसी नेगी का चयन कोलंबिया में होने वाली अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ है।

आज से होगा आयोजन-

जिसमें धावक मानसी नेगी का चयन 10 किमी वाक रेस के लिए भारतीय टीम में हुआ है। आज यानी एक से छह अगस्त तक कोलंबिया में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है और इस चैंपियनशिप में 10 किमी वाक रेस में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के चमोली जनपद निवासी मानसी नेगी का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version