Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां बाहरी राज्य के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

युवक ने की आत्महत्या-

जानकारी के अनुसार यहां हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। जगजीतपुर चौकी क्षेत्र में स्थित दीनदयाल आश्रम में बीते कुछ समय से रहने वाले 30 साल के विजेंद्र पुत्र पलटू राम निवासी फैजाबाद उत्तर प्रदेश ने अपने कमरे में फंदा लगा फांसी लगा ली। घटना की जानकारी आश्रम में रहने वाले अन्य लोगों को तब लगी जब किसी ने विजेंद्र के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुल गया। सामने विजेंद्र फांसी के फंदे से झूल रहा था। जिसे देख आश्रम में रहने वाले लोगों के भी होश उड़ गए। जिस पर लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी जगजीतपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version