उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में विकासनगर से टाइल्स लेकर डुगरी गांव जा रही यूटिलिटी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।
यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त-
जानकारी के अनुसार राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 3:50 बजे हुआ। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। त्यूना गांव की सीमा अंतर्गत लाल पुल के समीप वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिस पर चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन की चपेट में आने से केवल राम (38) पुत्र किडू निवासी पेनुवा तहसील त्यूनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक अतर सिंह, राम सिंह, नैन सिंह सभी निवासी ग्राम पेनुवा और कमिया निवासी डुगरी को मामूली चोटें आई हैं।