Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एंबुलेंस के इन्तजार में गर्भवती की मौत, मामले में शासन ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरकाशी में एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब शासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।

शासन ने दिए जांच के आदेश-

जिस पर प्रभारी सचिव ने मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी सचिव ने महानिदेशक को आदेश दिए कि घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न हो। इसके लिए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की व्यक्तिगत रूप से मॉनीटरिंग की जाए। जिससे आम लोगों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस मामले की शीघ्र जांच हो। साथ ही इसमें दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो।

गर्भवती महिला की मौत-

दरअसल उत्तरकाशी में एक गर्भवती महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिसकी वजह एंबुलेंस की देरी रही। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उत्तरकाशी जिले में प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जो एक बहुत बड़ा चिंतनीय विषय है।

Exit mobile version