उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पर्यटन के लिए बहुत अच्छी जगह है। वहीं यहां पशुपालन एक बड़ी आबादी की आजीविका का आधार है।
पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा-
जिसके बाद अब पशुपालन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बकरी के दूध का उत्पादन बढ़ाने की योजना बनाई है। योजना के तहत राज्य में पांच गोट वैली यानि बकरी घाटियां बनाई जाएगी। जिसमें रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि, पौड़ी में थलीसैंण के अलावा अल्मोड़ा के सोमेश्वर और बागेश्वर के पिंडर व गरुड़ में गोट वैली बनाई जाएगी। इससे रोजगार व पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।