Site icon Khabribox

महिला के साथ अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 25 हजार का रखा गया है इनाम

नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार-

नोएडा में महिला से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पिछले चार दिन से वो लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की 18 टीमें लगातार त्यागी की तलाश में जुटी थी। वो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। उसकी लास्ट लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली थी, लेकिन दबिश से पहले ही वो फरार हो गया था। देर रात पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई।

महिला के साथ की थी बदसलूकी-

दरअसल उत्तर प्रदेश के नोएडा में आवासीय सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के बाद ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा था। श्रीकांत त्यागी को एसटीएफ ने आज यानी मंगलवार को मेरठ के पास से गिरफ्तार किया। महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Exit mobile version