Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां सड़क हादसे में अल्मोड़ा के युवक की मौत, रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

रिश्तेदार को देखने आए युवक की दुर्घटना में मौत-

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला अल्मोड़ा के गांव अदीन अनरिया कोट के मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम एम्स में भर्ती रिश्तेदार को देखने आए थे। वह रोडवेज बस से कोयल ग्रांट तिराहे पर उतरे।‌ तभी रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस आनन फानन में उनको एम्स अस्पताल लेकर आई, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदार‌ को देखने आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

मुकदमा दर्ज-

इस संबंध में बुधवार को मृतक के भाई ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version