Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बारिश का कहर: यहां फटा बादल, जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही है।

बारिश का कहर-

इसी बीच देहरादून से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून जिले के विकासनगर और कालसी में नदियों रौद्र रूप में बह रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों काफी डरे हुए हैं। वहीं बुधवार पूरी रात्रि हुई तेज बारिश के चलते जौनसार के गांवों में जनजीवन चौपट हो गया है। यहां मसराड गांव में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के पास बादल फट गया। जिससे यहां एक गोदाम में रखा सरकारी राशन बर्बाद हो गया। आटा चक्की घराट बह गए और छानीयां भी बह गईं। बादल फटने से बोल्‍डर के साथ मलबा गढे़ता गांव पहुंचा। यहां प्रथमिक विद्यालय का भवन धराशाही हो गया। गांव को भी खतरा हो गया है, मसराड गांव के लोग एक जगह पर एकत्रित हुए हैं। इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम में दे दी है। एक खोखा बह गया। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Exit mobile version