Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालो पर टू-व्हीलर इंटरसेप्टर करेगी कार्यवाही, जानें इसकी खूबियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा ‌लगातार लोगों को सड़कों के नियमों के संबंध में जागरूक किया जाता है। इसके अलावा ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालो पर कार्रवाई की जाती है।

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालो की खैर नहीं-

इस संबंध में हम एक खबर आपके सामने लेकर आए‌ है। तेज रफ्तार हादसों का बड़ा कारण है। इसे रोकने के लिए पुलिस विभाग इस पर कड़ी नजर रखेगी। जिसके लिए रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए बाइक को मोडिफाई कर स्मार्ट बनाया जाएगा। अभियान के लिए मोटर साइकिल खरीदी जा रही हैं। इंटरसेप्टर वाली बाइक को विशेष तरीके से बनाया जा रहा है। पुलिस अपने अभियान की शुरुआत चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल से करेगी।

जानें इसकी खूबियां-

पुलिस ने इस टू-व्हीलर के लिए जो मॉडल तैयार किया है उसके अनुसार पुलिस मोटर साइकिल खरीद कर इन्हें फिर टू-व्हीलर इंटरसेप्टर के रूप में ढालेगी। इस बाइक के अगले भाग पर हाई स्पीड डिटेक्शन कैमरा लगाया जाएगा। इसमें पुलिस लाइट भी होगी। उपकरण रखने के लिए मोटरसाइकिल के पीछे एक बॉक्स लगाया जाएगा। मोटरसाइकिल की सीट के बाएं तरफ एक और बॉक्स लगाया जाएगा, जिसमें प्रिंटर व अन्य उपकरण रखे जाएंगे।

Exit mobile version