Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रईसजादों की गुंडागर्दी, नशे‌ में धुत होकर पुलिस से झगड़ने लगे युवक, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस हमारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए होती है। लेकिन यहां कुछ युवकों ने पुलिस के समझाने पर उनसे ही बदसलूकी कर दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

जानकारी के अनुसार देहरादून का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ रईसजादों की गुंडई साफ दिख रही है। वीडियो डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां द्वारिका स्टोर चौक पर नशे में धुत कुछ लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें युवकों को चोट भी आई है। दोनों तरफ से खूब लाठी-डंडे चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बिगड़ैल लड़के पुलिस से भी झगड़ने लगे। पुलिस को नैतिकता का पाठ पढ़ाने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।‌

Exit mobile version