Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अराजक तत्वों ने ऐड़ी देवता के मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित की, ग्रामीणों में रोष

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चम्पावत के कालूख्वान गांव में अराजक तत्वों ने ऐड़ी देवता के मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित की है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार कालूख्वान के ग्राम प्रधान मुकेश कलखुड़िया ने बताया कि एक दो दिन पहले ऐड़ी देवता के मंदिर में कुछ अराजक तत्व घुस आए। जिन्होंने यहां स्थापित की गई ऐड़ी की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाया है। आरोप है कि मंदिर परिसर में सजाई गई घंटियां भी अराजक तत्वों ने निकालकर अन्यत्र जगहों पर फेंक दी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के रहने वाले सौरभ कलखुड़िया का कहना है कि ऐड़ी देवता की मूर्ति को खंडित करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने पुलिस ने जल्द अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुकदमा दर्ज-

जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 427 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version