Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रोटेस्ट का ऐलान, इतने दिन चलेगा महंगाई पर चर्चा का कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मंहगाई के विरोध में कांग्रेस एक कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें 17 अगस्त से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस का महंगाई पर चर्चा का कार्यक्रम-

यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी है और केंद्रीय हाईकमान के निर्देश पर देशभर के कांग्रेसी इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देनी शुरू कर दी है। जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस 17 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों में महंगाई पर चर्चा का कार्यक्रम करेगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पहले कार्यकर्ताओं को महंगाई पर चर्चा के दौरान जनता के बीच रखी जाने वाली बातों और जानकारियों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान पार्टी का लक्ष्य महंगाई के विषय को जनता के बीच ले जाना है, ताकि इस मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार की घेराबंदी की जा सके।

Exit mobile version