Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गुलदार ने सैनिक पर‌ किया हमला, बमुश्किल बचाई जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। एक ऐसा ही मामला पौड़ी गढ़वाल से सामने आया है।

गुलदार का आतंक-

जानकारी के अनुसार इस बार मामला लैंसडौन का है। जहां गुलदार ने गढ़वाल राइफल्स के एक सैनिक पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार की है। गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायब सूबेदार सुरेश कुमार पीटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही सुरेश कालेश्वर मंदिर के पास पहुंचे एक गुलदार उन पर झपट पड़ा। जिस पर वह खुद को बचाने के लिए गुलदार से जूझने लगे। वो मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। चीख-पुकार सुनकर मंदिर में पूजा कर रहे लोग घायल सैनिक की मदद के लिए दौड़ पड़े। लोग मौके पर पहुंचे तो गुलदार सैनिक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बाद में घायल सैनिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। वहीं वन विभाग की टीम गश्त लगाए हुए हैं।

Exit mobile version