Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देश का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट बनेगा टिहरी बांध, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां टिहरी गढ़वाल में टिहरी बांध को लेकर जरूरी खबर सामने आई है।

जानें-

जिसमें बताया गया है कि टिहरी जल विद्युत प्रोजेक्ट देश का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट बनने जा रहा है। आगामी मार्च माह तक एक हजार मेगावाट बिजली का अतिरिक्त उत्पादन शुरू होने के बाद टिहरी बांध की कुल क्षमता 2400 मेगावाट हो जायेगी, जिसके बाद यह देश का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट बन जाएगा। अभी यह रिकॉर्ड सतलुज जल विद्युत निगम के नाम है। बताया जा रहा है कि सितंबर महीने से यहां 10 कमरों वाले क्रूज बोट और 10-10 सीटर दो शिकारा बोट उतारने की योजना है। इसी कड़ी में टिहरी जल विद्युत प्रोजेक्ट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Exit mobile version