Site icon Khabribox

बागेश्वर: जेई की नई भर्ती में ग्रेड वेतनमान डाउन करने के आदेश के खिलाफ इंजीनियरों ने जताया विरोध

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नई भर्ती में ग्रेड वेतनमान डाउन करने के आदेश के खिलाफ इंजीनियरों ने विरोध जताया है।

दी आंदोलन की चेतावनी-

इस संबंध में इंजीनियरों ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। व कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं की नई भर्ती में ग्रेड वेतनमान कम किए जाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। व इस आदेश को अपने स्तर से वापस करवाने की मांग की। इंजीनियरों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान जिलाध्यक्ष केएन जोशी, ललित कुमार, केशव सिंह, कैलाश चंद्र, योगेश कांडपाल, पूरन फर्त्याल, महेश पंत, चंचल कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version