Site icon Khabribox

उत्तराखंड के इस जिले में आए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। इसी बीच भारी बारिश के बीच प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके-

जिसमें बागेश्वर ज़िले में आज 19 अगस्त को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमें दोपहर 12 बजकर 55 मिनट के आसपास ज़िले के कुछ भागों में झटके महसूस किए गए। बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ ज़िले के मुन्स्यारी में भी झटके लगे। कहा जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी तथा कपकोट का शामा भूकंप का केन्द्र बताया गया।

Exit mobile version