Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ग्रीन विस्ता का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखने की मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा नेता व मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा सहित कई प्रमुख लोगों ने सरकार से मांग की है।

किया वृक्षारोपण-

जिसमें यह मांग की गई है कि अलकनंदा घाट स्थित ग्रीन विस्ता का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाए। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को यह पत्र भेजा है। इस दौरान शुक्रवार को चोपड़ा के संयोजन में ग्रीन विस्ता स्थान पर नीम, आम, अमरूद, पीपल, आवला वटवृक्ष इत्यादि पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया।

Exit mobile version