Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यमकेश्वर में बादल फटने के बाद आपदा जैसे हालात, एसडीआरएफ ने 29 पर्यटकों का किया रेस्क्यू

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश अपनी तबाही मचा रही है। जिससे बादल फटने की खबरें सामने आ रही है। लगातार हो रही बारिश के बाद काफी नुकसान की खबरें सामने आ रही है। जिससे बारिश के बाद आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

एसडीआरएफ का सकुशल रेस्क्यू-

वहीं शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर तक करीब 30 घंटे हुई मूसलदार वर्षा से पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लाक की ताल, हेंवल और सतरुद्रा नदी में भारी उफान आ गया। ब्लाक में कुछ जगह बादल फटने और अतिवृष्टि से जगह-जगह सभी छोटे-बड़े नदी-नालों उफान पर आ गए। जिसके बाद जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत मोहनचट्टी क्षेत्र में कुछ पर्यटक नदी पार कैम्प और रिजार्ट में फंसे थे। बताया जा रहा है कि जिसकी सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।करीब डेढ़ घंटा चले इस अभियान में यहां फंसे 29 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिसमें 13 पुरुष, 13 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी सुरक्षित है।

Exit mobile version