Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नशे में धुत‌‌ युवकों ने अर्धनग्न होकर किया धर्मनगरी की गरिमा से खिलवाड़, विडियो वायरल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार से एक विडियो वायरल‌ हुआ है। जिसमें कुछ युवक शराब के नशे में धुत‌‌ होकर मस्ती कर रहे हैं।

विडियो वायरल-

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आधी रात को युवा नशे में धुत्त व अर्धनग्न होकर सड़क पर पर मौज मस्ती करते दिख रहे हैं। इस बीच मौके से गिजर रहे एक स्थानीय निवासी ने इन बदतमीजों का वीडियो कैमरे में कैद कर दिया। ये वीडियो सिंह द्वार के पास फ्लाईओवर से पहले का बताया जा रहा है। यह लोग धर्मनगरी की मर्यादा और आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

होगी कार्यवाही-

इस संबंध में हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी मिली है। वहीं युवक नशे में धुत‌‌ है। जिसमें बताया कि युवकों का गाड़ी नंबर से पता लगाया जाएगा। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version